नई दिल्ली। 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट बीजेपी ने जीत ली है। इसके अलावा झारखंड, बंगाल और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी, केरल में कांग्रेस आगे चल रही है।
इन 7 विधानसभा सीटों में से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर इण्डिया गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ रहा है। बंगाल के धुपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली सीट पर इण्डिया गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।