BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 3:11 pm
BIG REPORT : विधायक परिहार ने किया विकास और गरीब कल्याण महा अभियान के विकास रथ को रवाना, कलेक्टर बोले- विकास रथ के रूट मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधाएं न हो, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश  सरकार की  योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महाअभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से  नीमच विधानसभा क्षेत्र के  विकास रथ को विधायक दिलीप सिह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीनाने शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट परिसर नीमच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एन.एस.सिसोदिया, एसडीएम डॉ.ममता खेडे सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। विधायक एवं कलेक्‍टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से   विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर निर्धारित रुटचार्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना किया है। विकास रथ के साथ एक-एक अधिकारीको नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आईशर केंटर वाहन पर बड़ी एलईडी वाल भी लगाई गई है। जिसके माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं की उपलब्धियों से संबंधित आडियो-विजुअल सामग्री व नीमच जिले की विकास गतिविधियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेश भर में राज्य शासन की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को रेखांकित करने ये विकास रथ  जिले में 40 दिनों तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। प्रति दो विधान सभा क्षेत्र में एक विकास रथ, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेगा।

विकास रथ रूट मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधाएं न हो-
कलेक्टर दिनेश जैन ने जिले में विकास कार्याे पर आधारित प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों के साथ-साथ अन्य विकास कार्याे का हर स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश  दिए। जैन ने कहा कि विकास रथ के  रूट में  किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  उन्होंने बताया कि जनसंपर्क संचालनालय भोपाल से  जिले की  तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल दो विकास रथ प्राप्त हुए है , जो 40 दिनों तक जिले के तीनों विधानसभा  क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इसके लिए रूटचार्ट तैयार किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE