BREAKING NEWS
KHABAR : केडी गेट से इमली तिराहा तक धार्मिक स्थलों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एसडीएम ने किया छाया चित्र प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : जिला तैराकी संघ पदाधिकारियों ने की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्राम पटियाल के मोडेश्वर महादेव में 9.. <<     KHABAR : नीमच सिटी के डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर मीना की अध्यक्षता में रबी 2023-24 एवं.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय कलामन्दिर संस्था भोपाल का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल स्मृति पांच दिवसीय.. <<     KHABAR : आरटीआई एक्टिविस्ट रमाकांत कौरव को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एसबीआई बैंक शाखा सिंगोली के प्रबंधक.. <<     KHABAR : श्री अग्रेसन सोश्यल ग्रुप ने किया 3 दिनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सागर में धामोनी वाले बाबा का सालाना उर्स.. <<     MANDI BHAV : आवक कम होने की वजह से चना के दामों में रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 4:38 pm
KHABAR : विकास को रेखांकित कर रहे है रथ, शासकीय योजनाओं का हो रहा प्रचार-प्रसार, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महा अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्धेश्य से विदिशा जिले को प्राप्त विकास रथ ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव एवं अपर कलेक्टर अनिल डामोर ने संयुक्त रूप से बुधवार छह सितम्बर को विकास रथ को कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन भ्रमण करने के उपरांत दूसरे दिन गुलाबगंज तहसील क्षेत्र के अंडियाकला, इकोदिया चौबीसा, ककरूआ, खजुरियाखेडा, रूसल्ली, धतूरिया चौबीसा, करारिया चौबीसा एवं ऐरन में भ्रमण किया है।
कलेक्टर भार्गव ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने-अपने जनपद पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विकास रथ की मॉनिटरिंग के लिए पृथक से अधिकारी नियुक्त किए गए है जो शासन की मंशा के अनुसार निर्देशो का निर्वहन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आयशर केंटर वाहन पर बडी एलईडी वाल भी लगाई गई है जिसके माध्यम से सार्वजनिक स्थानो पर योजनाओ की उपलब्धियों से संबंधित आडियो विजुअल सामग्री व लघु डायक्यूमेट्री फिल्मो का प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर में राज्य शासन की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रचार रथ रेखांकित कर रहा है। जिले में चालीस दिनों तक विकास रथ भ्रमण करेंगे। प्रति दो विधानसभा क्षेत्र में एक प्रचार रथ शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेंत्रो में प्रचार-प्रसार करेगा।
विदिशा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे विकास रथ का निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार शुक्रवार आठ सितम्बर को गुलाबगंज, बर्रीघाट, संतापुर, पिपरिया एवं मूंगवारा में भ्रमण करेगा। रथ के साथ नोडल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE