BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 5:10 pm
KHABAR : कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन, घोषित बिजली कटौती और मनमाने बिलों का विरोध कर दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। विद्युत वितरण कार्यालय पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबाह की ओर से अघोषित विद्युत कटौती, मनमाने विद्युत बिल, आकलित खपत के नाम पर लूट व किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम विद्युत कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।


धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के किसानो के लिए फसलों में पानी देने के लिए महत्वपूर्ण समय है उसके बावजूद भी सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है, ऐसे समय में यदि विद्युत आपूर्ति के अभाव में फसलों को पानी नहीं मिला तो क्षेत्र का किसान बर्बाद हो जाएगा।


साथ ही आकलित खपत के नाम पर मनमाने ढंग से विद्युत बिल थोपे जा रहे हैं जो कि एक तरह का उत्पीड़न और अमानवीय कृत्य है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पर एक घंटे के सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के उपरांत अनुविभागीय अधिकारी अंबाह, महामहिम राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम ज्ञापन पत्र सौंप कर उनसे निवेदन किया है कि क्षेत्र के किसान भाइयों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।


साथ ही मनमाने ढंग से सौंपे जा रहे विद्युत बिल का शीघ्र निराकरण कराकर आम जनता को त्वरित राहत और न्याय दिलाया जाए। वहीं कांग्रेसियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर अम्बाह की सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE