नीमच। जिले में आगामी 3 माह में सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों का आई.एफ.एम.आई.एस अन्तर्गत प्रशिक्षण 13 सितंबर 2023 को दोपहर 2 बजे से ई-दक्ष केन्द्र पर आयोजित किया जा रहा है।
कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनके कार्यलय में अगले तीन माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करने के निर्देश दिये हैं।