जबलपुर। 27 सितंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावित जबलपुर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हाईकोर्ट के नए भवन का आधार रखेंगी। नए भवन कई आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
हाईकोर्ट के लिए नए भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए भवन में हाईकोर्ट की बेंचों के अलावा पक्षकारों के लिए सुविधाएं रहेंगी। भवन की डिजाइन और प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी की इकाई की पीआइयू तैयार कर रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में कई तरह की सुविधाएं होंगी।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि 27 सितंबर को हाईकोर्ट नए भवन के आधारशिला के लिए पूजन होना है। इस कार्यक्रम में की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला अदालत के पुराने भवन को तोड़कर नया निर्माण किया जा रहा है।