विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने विदिशा तहसील के ग्राम आदमपुर के दो मृतको के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता आरबीसी 6(4) के तहत स्वीकृत करने का आदेश जारी कर दिया है।
ग्राम हांसुआ के पास ग्राम आदमपुर में स्कूली भवन की छत गिरने से दो लोगो की मृत्यु हो जाने पर कलेक्टर भार्गव के द्वारा मृतक जमील खॉन पिता अमर अली और मृतक आबिद खां पिता ललित खॉन को क्रमशः चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता जारी की है वहीं घायल असद खॉन पिता आबिद खॉन के इलाज के प्रबंध सुनिश्चित कराए है।