BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 6:18 pm
BIG NEWS : सीएम राइज विद्यालय में जी-20 सम्मेलन शिखर वार्ता का आयोजन हुआ, विद्यार्थियों ने की सहभागिता, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित युवा मंथन जी-20 समिट में सीएम राईज विद्यालय बरईपुरा विदिशा में जी-20 सम्मेलन शिखर वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जी-20 शिखर वार्ता का आयोजन भारत कर रहा है। इसमें विद्यार्थियों ने 20 देश के वक्तव्य और जलवायु परिवर्तन एवं लाइफ एक युवा मंथन में विद्यार्थियों के द्वारा 20 देश के प्रतिनिधिमंडल के रूप में सहभागिता की गई। 
जिला नोडल अधिकारी अधिकारी एनजीसी राष्ट्रीय हरित कोर योजना एवं उप प्राचार्या डॉ दीप्ति शुक्ला बताया कि यह आयोजन पर्यावरण एवं समन्वय संगठन भोपाल के तत्वाधान में लाइव कार्यक्रम युवा मंथन अंतर्गत आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें विद्यार्थियों को उनके देश के प्रस्तुतीकरण उनकी भाषा ज्ञान उनके अभिवादन के तरीके एवं उनकी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के बारे में 5 मिनट टीकाकरण करना था और यह आयोजन आयोजित करने वाला सीएम राइज विद्यालय बरईपुरा विदिशा प्रदेश के नामचीन स्कूलों में शामिल हुआ। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर लेखा जाधव के निर्देशन में यह आयोजन किया गया और इस आयोजन की यह विशेषता थी कि इसमें कंट्री डेलीगेट के रूप में विद्यार्थियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। जी-20 देश में भारत, जापान, रूस, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इंडोनेशिया, टर्की के साथ G-20 देश के प्रतिनिधि विद्यार्थी शामिल हुए। इस आयोजन में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को युवा मंथन जी-20 के प्रमाण पत्र भी प्रदाय किए गए। आयोजन में संस्था के प्राचार्य के सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय की शिक्षक शंकरलाल विश्वकर्मा, कमलेश दुबे एवं बलरामपाल एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की अद्भुत प्रतिभा की सराहना की। आयोजन में कन्वीनर की भूमिका लेखा जाधव ने निभाई विद्यार्थियों ने उनके देश की पारंपरिक संस्कृति एवं भौगोलिक परिपेक्ष के आधार पर जलवायु परिवर्तन पर देश के रूप में अपने विचार व्यक्त किया‌।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE