भगवानपुरा। अल्पवर्षा के चलते क्षेत्र के नदी नाले सुखने की कगार पर पहुंच गए है। तो दूसरी और जीवनदायिनी कुंदा नदी पर बना देजला देवाड़ा जलाशय इस समय पूरी क्षमता के साथ ओवरफ्लो हो चुका है। बता दे कि बांध 4सितंबर को ओवरफ्लो हो गया। साथ ही इसके स्पेल से पानी बहने लगा है। अबतक डेम पूरी तरह भर चुका है। जलसंसाधन के सबइंजीनियर बद्रीलाल रावत ने बताया कि बांध की जलसंग्रहन 50.29 क्यूबिक मीटर है और यह 625 हेक्टेयर में फैला हुआ है एवं 335.40वर्ग किलोमीटर से कैचमेंट एरिया में पानी आता है। बांध का पानी 47ग्रामों में क़रीब 9 हज़ार हेक्टेयर में किसान सिंचाई के रूप में लेते है। आपको बता दे कि गत वर्ष 22जुलाई को बांध ओवरफ्लो हो गया था। लेकिन इस बार वनांचल में कम बारिश होने से बांध एक महीना देरी से हुआ ओवरफ्लो हुआ। वहीं बारिश के मौसम में जलाशय को देखने दूर दूर से सैलानी आते है और बांध के आसपास सतपुड़ा की सुंदर पहाड़ीयों को निहारते है। बांध के स्पेल से गिरता पानी भी बांध की खूबसूरती को अधिक दर्शाता है। दो दिन लगातार हो रही बारिश से मुरझाई फसलो को रहात तो मिलेगी वही डेम मे पानी बढने की उम्मीद भी जताई जा रही है।