नीमच। निर्वाचन आयोग का प्रयास है, कि किसी भी मृत मतदाता का नाम मतदाता सूची में ना रहे और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नये पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे नहीं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी अपने-अपने बीएलए को इस संबंध में अवगत कराकर, उन्हेंद सक्रीय करें, कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग करें। यह बात कलेक्टो रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने शुक्रवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टोर सभाकक्ष नीमच में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में चर्चा करते हुए कही।
बैठक में एडीएम नेहा मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, मास्टनर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार व अन्यर अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में एडीएम नेहा मीना ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली के व्दितीय विशेष संक्षिप्तै पुनरीक्षण-2023 के तहत 2 अगस्त 2023 से 7 सितम्बसर 2023 तक जिले में 15677 फार्म-6, 11011 फार्म-7, 10899 फार्म-8, इस तरह कुल 37 हजार 587 फार्म प्राप्ता हुए है।
बैठक में मास्टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्तम नवीन नए निर्देशों के बारे में विस्तानर से बताया। बैठक में राजनैतिक दलों की ओर से पवन कुमार दुबे, प्रेमचंद्र करोसिया एवं विनोद पंवार भी उपस्थित थे।
बैठक के पश्चाुत जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने उपस्थित अन्यप अधिकारियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टोधरेट परिसर स्थित ईव्हीबएम गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यधवस्थाे का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्योक निर्देश भी दिए।
इस मौके पर निर्वाचन सुपरवाईजर अजय कुमार शुक्ला, डीआईओ योगेश जैन भी उपस्थित थे।