मंदसौर। मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने विकास रथ को अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकास रथ में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जायेंगे। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई जायेगी। जिसमें इसके साथ मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिले में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करेंगे।