BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 7:01 pm
KHABAR : खेलो इंडिया की तर्ज पर होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023, ब्लॉक से लगाकर राज्य स्तर तक होगा आयोजन, पढ़े खबर  

Share On:-

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम खेल इंडिया यूथ गेम्स 2022 की तर्ज पर इस वर्ष 2023 में खेलो एमपी युथ गेम्स का आयोजन माह सितम्बर से अक्टूबर 2023 के मध्य ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। 
खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा, जिसमें एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस एवं शतरंज की जाना है, उसके पश्चात चयन स्पर्धा में चयनित बालक-बालिका खिलाड़ियों के द्वारा जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेल में सम्मिलित किया जायेगा। विकास खण्ड स्तर पर उक्त खेलों की चयन स्पर्धा शीघ ही आयोजित की जायेगी। चयन स्पर्धी में सम्मिलित होने वाले बालका-बालिका खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2023 को 18 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी की आयु प्रमाण पत्र हेतु ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा जारी जन्म
प्रमाण पत्र अथवा अध्ययनरत खिलाड़ी को प्रत्येक स्तर पर अपनी बोर्ड परीक्षा की मुल अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र मान्य किये जायेगे। साथ ही विकास खण्ड पर आयोजित चयन स्पर्धा में सम्मिलित होने वाले
बालका-बालिका खिलाड़ियों का चयन स्पर्धा के पर्व अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। खिलाड़ी को अपना पंजीयन कराने हेतु अपने साथ 2 पासपोर्ट साईज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति व मध्यप्रदेश के मूल निवासी प्रमाण-पत्र पंजीयन फार्म के साथ संलग्न कर मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ के के खरे ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में आयोजित खेलो इंडिया युथ गेम्स की तर्ज पर ही इस वर्ष 2023 में विकास खण्ड स्तर से जिला संभाग, एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले बालक-बालिका खिलाड़ियों का दलीय एवं व्यक्तिगत खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को क्रमश: 31 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार का नगद पुरस्कार व मेडल तथा शील्ड प्रदान की जायेगी। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रदेश के खिलाड़ियों से अपील की है कि वे प्रदेश में प्रथम बार आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE