BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 7:02 pm
KHABAR : जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का दूसरा चरण 11 से, नियमित टीकाकरण में छूटे हुए 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती माताओं को लगाएंगे टीके, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णुलता उईके ने बताया कि जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में गर्भवती माताओं और 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा। किसी कारण छूटे हुए हितग्राही के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष 5.0 के दूसरे चरण का आयोजन 11 से 16 सितम्बर तक किया जावेगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनिल तिवारी ने बताया कि 5 साल तक के बच्चे और गर्भवती माताओं को टीकें लगाये जा रहे हैं, अगर नियमित टीकाकरण में किसी कारण से नियमित टीके लगाने से छुट गये है, वे अपने निकटतम स्वास्थ्य कार्यकर्ता से सम्पर्क कर इस महत्वपूर्ण अभियान में टीका अवश्य लगवाये। किसी भी बीमारी को जड़ से मिटाना है तो उसके लिए टीके के सभी निर्धारित डोज समय पर लगवाना आवश्यक है। मिशन इंद्रधनुष की सबसे खास बात ये रहेगी कि टीकाकरण यूविन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। अब ये डिजिटल प्लेटफार्म पर होगा। माताओं को पहली बार गर्भवती होने पर टीडी के दो डोज और दूसरी या अधिक बार गर्भवती होने पर बूस्टर डोज लगेगा। बच्चों के जन्म पर ओपीवी, बीसीजी और हेपेटाइटिस बी का टीका लगता है। इसके बाद 5 अन्य तरह के टीके इसमें कवर किए जाएंगे। मिशन इंद्रधनुष दूसरा चरण 6 दिन चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE