गुना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी द्वारा गुना जिले अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 28-बमोरी, 29-गुना (अजा), 30-चांचौड़ा, 31-राधौगढ़ में सामान्य निर्वाचन-2023 शांतिपूर्ण, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्धेश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केन्द्रों को सेक्टर्स में विभाजित कर विभिन्न अधिकारियों को नियुक्त करने के संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।
जारी संशोधित आदेश अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 28-बमोरी हेतु सेक्टर अधिकारी आरपी तंवर कार्यकारी सचिव गेल (सेक्टर क्रमांक 12-कलोरा), विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 30-चांचौडा हेतु सेक्टर अधिकारी श्रवण नागले परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चांचौड़ा (सेक्टर क्रमांक 3-गौमुख), विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 31-राधौगढ़ हेतु सेक्टर अधिकारी वीके मलिक सहायक प्रबंधक एनएफएल गुना (सेक्टर क्रमांक 5-विजयपुर), सेक्टर अधिकारी श्रीमंत खरे सहायक प्रबंधक एनएफएल गुना (सेक्टर क्रमांक 19-बरोद), सेक्टर अधिकारी सुधीर शर्मा वन परिक्षेत्राधिकारी वन विभाग आरोन (सेक्टर क्रमांक 21-देहरकला), सेक्टर अधिकारी हरगोविंद मीना सहायक प्रबंधक एनएफएल गुना (सेक्टर क्रमांक 22 कुसमांन), सेक्टर अधिकारी वीके नायक सहायक प्रबंधक एनएफएल गुना (सेक्टर क्रमांक 23 बांसखेडी) तथा सेक्टर अधिकारी राजेन्द्र चौधरी सहायक प्रबंधक एनएफएल गुना (सेक्टर क्रमांक 24 तिघरा अहमद) को सेक्टर अधिकारी बनाये जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। नियुक्त सेक्टर अधिकारी तत्काल संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार से संपर्क कर उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्य संपादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।