देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में निहारिका सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा जिले के ट्रांसजेण्डरों हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर उनके विधिक अधिकारों से जागरूक किया गया।
शिविर में निहारिका सिंह सचिव द्वारा ट्रांसजेण्डरों हेतु संविधान में दिए गए विधिक अधिकारों, मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाकर, समाज में समानता पूर्वक जीवन यापन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
उपस्थित ट्रांसजेण्डर समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप पंड्या सहायक संचालक, उपसंचालक कार्यालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग देवास द्वारा पशुपालन उद्योग हेतु शासन की चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाकर उन्हे पशुपालन हेतु जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में अब्दुल रहमान अंसारी सहायक ग्रेड-3 जिला प्राधिकरण, पैरालीगल वॉलेंटियर हरिकिशोर शर्मा, सरिता राजपूत, अविका जोशी सहित देवास के ट्रांसजेण्डरगणआदि उपस्थित रहे।