गुना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी के मार्गदशन में स्वीप कैलेण्डर अनुसार स्वीप गतिविधि जारी हैं।
इसी क्रम में आजआरोन अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन शासकीय प्राथमिक विद्यालय बडीपठार विकासखंड आरोन में कविता वाचन प्रतियोगिता तथा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता समापन उपरांत छात्रों को शपथ दिलाई गई की वह अपने घर पर समस्त परिजनों को मतदान हेतु प्रोत्साहित करेंगे साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे।
इस कार्यक्रम में आरोन ब्लॉक के नोडल प्रभारी नरेंद्र शर्मा, अभिषेक मीना, मनोज अहिरवार तथा विकासखंड अधिकारी विनोद रघुवंशी ने उपस्थित होकर छात्रों को मतदान का महत्व समझाया।