चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक अपने कर्मचारियों एवं बिजनेस पार्टनर से जुडे कर्मियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य हेतु प्रतिबद्ध है। इस हेतु समय समय पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यकम आयोजित किये जाते है। इसी क्रम में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा स्वयं सेवी संस्था उन्नति के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं टीम ने संयंत्र में आने वाले 107 ट्रक ड्राइवरों तथा आपरेटर के नेत्रों की रेटीना स्कोप, स्लीट लेंप, एवं ओप्थेल्मिक चेयर यूनिट से जांच की एवं आवश्यकता अनुरूप निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया। इस अवसर पर उन्नति की ओर से चंदन जैन, संदीप कुमार, अब्दुल रशिद एवं भैरूलाल माली उपस्थित थे।
चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लाॅजिस्टीक विभाग द्वारा आयोजित इस कैम्प में लोकेशन हेड कमोद सिंह, लोकेशन एचआर हेड अनूप कुमार ने टीम उन्नति का आभार प्रकट किया। लाॅजीस्टिक विभाग से अंजलि, हितांक्षा, हर्षवर्धन, दीपक एवं सेंट्रल लॉजिस्टिक्स टीम ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी।