विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उनके चैम्बर में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिले में यातायात को सुचारू रूप से संचालन करने व चिन्हित दुर्घटना क्षेत्रों पर संकेतकों सहित अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने के अलावा विदिशा शहर खासकर मुख्य बाजार में वाहनों की पार्किंग के संबंध में भी विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए हैं। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के अलावा समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
बैठक में सबसे पहले पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों पर संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की गईं। इसके पश्चात वर्तमान बैठक के ऐजेण्डा बिन्दुओं पर गहन चर्चा कर यातायात सुगमता के परिपेक्ष्य में निर्णय लिए गए है। बैठक में बताया गया कि स्कूली विद्यार्थियों को यातायात के नियमो की जानकारी देने के लिए विशेष पहल की जाएगी। इसी कडी के तहत नीमताल स्थित माधवगंज क्रमांक एक स्कूल एवं एसबीआई कलेक्ट्रेट शाखा के सामने रम्बल स्ट्रिप का कार्य करने, तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट करने का निर्णय लिया गया है आडिट में आए तथ्यों के आधार पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरस्त हेतु रोड फर्नीचरमय प्रकरण प्रतिवेदन को प्रस्तुत करने स्कूली विद्यार्थियों को हेलमेट की अनिवार्यतः पर बल दिया गया है। नियमो का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ प्रावधानो के तहत अर्थदण्ड से अधिरोपित करने तथा यातायात नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न संसाधनो के माध्यम से करने पर बल दिया गया है।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की इस बैठक में विदिशा बासौदा एवं सिरोंज जैसे शहरोे में बाजार वाले क्षेत्रों में पार्किंग की सुविधा विकसित करने, भीडभाड़ वाले स्थानो के आवागमन मार्गो को एकांकी घोषित करने तथा विदिशा जिले अंतर्गत हॉकर जोन की स्थापना करना और ट्रांसपोर्ट नगर एवं नई मंडी बनने के बाद उन्हें शिफ्ट करने की कार्यवाही पर चर्चा की गई इसके अलावा विभिन्न चौराहो पर सुचारू यातायात व्यवस्था एवं सौदर्यीकरण की कार्ययोजना पर भी विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए है।