विदिशा। आगामी विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पात्रताधारी मतदाता अपने मतो का प्रयोेग निर्धारित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर करें इसके लिए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यो का सतत क्रियान्वयन करने के दिशा निर्देश जारी किए गए है।
सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज में नव मतदाताओं को मतदान करने की ओर विशेष शिविरों के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जा रहे है वहीं थर्ड जेण्डर स्वंय आम मतदाताओं को जागरूक करने हेतु डोर-टू-डोर संदेश देने का कार्य कर रहे है इसी कडी के तहत सिरोज के ग्राम कर्राखेडी की आंगनबाडी कार्यकर्ता रचना कुमार और रेखा चौरसिया ने आज 18 वर्ष के नव मतदाताओ को उनके मतदाता परिचय पत्रो का वितरण घर-घर जाकर किया है साथ ही मतदाता सूची से संबंधित अनेक समस्याओं का समाधान उनके द्वारा किया गया है। आंगनबाडी केन्द्र पर मौजूद ग्राम की महिलाओं सहित अन्य के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई है।