BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 8:00 pm
KHABAR : बिजली बिल भुगतान के अनेक विकल्प मौजूद, बिना अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता कर सकेंगे बिलों का भुगतान, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम् एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, आईसेक्ट कियोस्क, पीओएस मशीन एवं कलेक्शन एजेंट जैसे अनेक विकल्प उपलब्ध कराये हैं जिनसे उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता कंपनी की बेवसाइट पर एचडीएफसी एवं इंडिया आइडिया डॉट कॉम (बिल डेस्क) के पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध विकल्प डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, ईसीएस/ईबीपीएस/एनएसीएच/कैश कार्ड/वॉलेट्स आदि के माध्यम से अथवा गूगल पे, फोन पे, अमेजॉन पे, फ्री रिचार्ज आदि के माध्यम से भी बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन की बेवसाइट के माध्यम से उपभोक्ता स्वयं बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं तथा एमपी आनलाईन के विभिन्न अंचलो में स्थापित कियोस्क के माध्यम से बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता द्वारा विद्युत देयक का भुगतान किया जा सकता है।
एमपी ऑनलाइन को देय सर्विस चार्ज का भुगतान कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। इसी प्रकार आईसेक्ट के स्थापित कियोस्क के माध्यम से भी उपभोक्ता अपना विद्युत देयक का भुगतान कर सकते हैं। कंपनी के प्रावधान अनुसार वर्तमान में कंपनी कार्यक्षेत्र के 51 जोन एवं वितरण केन्द्र कार्यालयों में आईसेक्ट के अधिकृत कर्मचारियों द्वारा भी बिजली बिल भुगतान की सुविधा कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई है। आईसेक्ट के माध्यम से बिजली बिल भुगतान करने पर भी उपभोक्ता से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ता ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से बिजली बिल भुगतान हेतु उपलब्ध अनेक विकल्पों में से किसी भी विकल्प का उपयोग कर बिजली बिलों का भुगतान कर भुगतान की पावती अवश्य प्राप्त करें।
कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है साथ ही अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा वितरण केन्द्र कार्यालयों में पीओएस मशीन के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्र में अधिकृत मीटर रीडर तथा लाइन कर्मचारी द्वारा घर-घर जाकर भी बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE