ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 8 सितम्बर को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री चौहान अपरान्ह लगभग 2.45 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। खजुराहो सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा भी उनके साथ आए थे। मुख्यमंत्री चौहान ने विमानतल परिसर में थोड़ी देर रूकने के बाद हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना जिले के लिये प्रस्थान किया।
विमानतल पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री चौहान की अगवानी की। दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मुख्यमंत्री चौहान के स्वागत के लिये पहुँचे थे। इस अवसर पर संभाग आयुक्त दीपक सिंह, एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा व एसडीएम अशोक चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने विमानतल पर ऊर्जा मंत्री तोमर से ग्वालियर की विकास योजनाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही ग्वालियर में 10 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन की तैयारियों के बारे में कलेक्टर सिंह से जानकारी ली।