BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 8:17 pm
KHABAR : सेक्टर पिटोल बड़ी अंतर्गत आने वाली पंचायतों के अपेक्षित प्रतिभागियों के लिए किया एक दिवसीय पेसा एक्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। जनपद पंचायत झाबुआ के सेक्टर पिटोल बड़ी अंतर्गत आने वाली पंचायतों के अपेक्षित प्रतिभागियों का एक दिवसीय पेसा एक्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत सभा कक्ष पिटोल बड़ी में जन अभियान परिषद् एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

इस एक दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र में उपस्थित जन अभियान परिषद् के निर्देशक वीरेन्द्र व्यास भोपाल एवं पेसा संभाग समन्वयक मुकेश वास्केल, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक भीमसिंह डामोर के द्वारा पेसा एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई एवं स्थानीय सरपंच, पेसा ब्लॉक समन्वयक मानसिंह बारिया जनपद पंचायत झाबुआ के पी.सी.ओ. आलोश ओहरी की उपस्थिति में सम्पन हुई। एक दिवसीय प्रशिक्षण पेसा कानून के सफल क्रियान्वयन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विषय पर पेसा कानून को प्रचार-प्रसार एवं प्रत्येक जनजाति समुदाय के व्यक्तियों तक पेसा नियम की जानकारी पहुंचे व गांव में प्रत्येक फलिया में छोटी-छोटी बैठक कर जागरूकता फैलाने के लिए पेसा एक्ट की विस्तृत जानकारी के साथ मार्गदर्शन दिया गया।

जिसमें सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता प्रकाश मैडा एवं जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति सदस्य, पेसा मोबिलाइजर्स, सीएमसीएलडीपी छात्र, जनसेवा मित्र, सचिव एवं रोजगार सहायक आदि प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यशाला में सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यशाला को सफल बनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE