BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 8:22 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर से प्रदेश भर की बहनाओं के खातों में करेंगे धनराशि का अंतरण, 10 सितम्बर को फूलबाग मैदान पर होगा राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 10 सितम्बर को ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन आयोजित होगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री चौहान सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश भर की बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत धनराशि अंतरित करेंगे। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री चौहान अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना एवं भण्डारे में जनमानस के साथ प्रसादी ग्रहण करने के बाद शहर में जन दर्शन यात्रा भी करेंगे। 
संभाग आयुक्त दीपक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा ने मुख्यमंत्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रमों की तैयारियों का शुक्रवार को जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 
संभाग आयुक्त सिंह एवं एडीजीपी वर्मा ने अचलेश्वर महादेव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर मार्ग, इंदरगंज व जयेन्द्रगंज सहित सम्पूर्ण जन दर्शन यात्रा मार्ग का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन स्थल फूलबाग मैदान पहुँचकर तैयारियाँ देखीं। 
इस अवसर पर संभाग आयुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि जन दर्शन यात्रा एवं महिला हितग्राही सम्मेलन की तैयारियों को इस प्रकार से अंजाम दें, जिससे इन कार्यक्रमों में भाग लेने आ रहे प्रतिभागियों को कोई दिक्कत न हो। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी सुगम बनी रहे। 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वर्मा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि 10 सितम्बर को शहर में यातायात व्यवस्था को इस प्रकार से अंजाम दें, जिससे जन दर्शन कार्यक्रम व हितग्राही सम्मेलन में लोग बिना किसी बाधा के और कम से कम दूरी तय कर पहुँच सकें। साथ ही शहर की आवागमन व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे। 

कलेक्टर सिंह ने बैठक लेकर की तैयारियों की समीक्षा- 
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेने के बाद जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थायें उच्च कोटि की हों। कार्यक्रम स्थल पर जरूरी बुनियादी सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की जाए। साथ ही इस बात का ध्यान रहे कि निर्धारित सेक्टर में महिलायें व नागरिक सुविधाजनक तरीके से पहुँच सकें।  
बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर, अपर कलेक्टर टी एन सिंह व एच बी शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE