रतलाम। अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन-जन साक्षर की भावना से साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत 08 सितंबर साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता की शपथ विनोबा उमावि स्कूल हाट की चौकी में दिलवाई गई। इस अवसर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विद्यालय प्राचार्य संतोष अधिकारी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को साक्षरता अभियान को सफल बनाने के लिये जानकारी दी गई।