खरगोन। पिछले वर्ष देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकली थीं। इसी कड़ी में यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर खरगोन जिले के कांग्रेस नेताओ ने भव्य पदयात्रा निकाली और कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमे खरगोन जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के सैकडो नेता कार्यकर्ता पहुंचे और सम्मेलन में भाग लिया।
दरअसल बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा करके खरगोन विधायक रवि जोशी ने भाजपा पर जमकर तीखे प्रहार किए। जोशी की माने तो भाजपा सरकार ने अब तक लोगो को बरगलाने का काम किया और पदयात्रा कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। यात्रा गजानंद प्रतिमा से शुरु हुई जो श्रीकृष्ण तिरहाया, पोस्ट आफिस चौराहा राधावल्लभ मार्केट होते हुए गोरीधाम पंहुची। इस दौरान सैकडो कार्यकर्ता पदयात्रा मे चल रहै थे।