BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 10:44 am
NEWS : राजस्थान दस्तावेज विजन- 2030 तैयार करने के लिए बैंक व फाइनेंस अधिकारियों की बैठक, प्रतिनिधियों से प्राप्त किए सुझाव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने हेतु समयबद्व योजना तैयार किये जाने के लिए जिले के बैंक व फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि के सुझावों व आंकाक्षाओं को सम्मिलित किये जाने हेतु पुलिस विभाग की बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के कार्यालय में आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि विकसित राजस्थान - मिशन 2030 में पुलिस के लिए परामर्श व सुझाव बैठक में कार्यक्रम के प्रारम्भ में एएसपी बुगलाल मीना द्वारा पुलिस के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के पश्चात् भाग लेने वाले जिले के प्रमुख बैंको व फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि तथा हितधारकों आदि से सुझाव आमंत्रित किये गए। बैठक मे आये प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों व परामर्श को संकलित कर पुलिस मुख्यालय जयपुर को राज्य स्तरीय पुलिस विभाग का राजस्थान मिशन 2030 हेतु तैयार होने वाले दस्तावेज में जिले के सुझावों को समावेश हेतु प्रस्तुत किये जाएगें।

पुलिस निरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने ऑनलाइन वेबसाइट की जानकारी देते हुए जिले के बैंक व फाइनेंस कर्मियों से आह्वान किया कि अपने व अपने स्टाफ के सुझाव ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज करा सकते है या क्षेत्र में कार्यरत पुलिस थानों में भी उपस्थित होकर अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते है।

बैठक में बैंक व फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने साइबर फ्रॉड से अवेयरनेस के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाने व सायबर सेल में अधिक एक्सपर्ट कर्मियों को पदस्थापित किया जाने, सूचना के लिये आधुनिक तकनीक वाले संसाधन प्रदान करने एवं शहरों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरा अधिक लगाने का सुझाव सरकार को अपने फीडबैक में दिया। 

इससे पूर्व पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मंगलवार को जिले के पुलिस थानों में व्यापार यूनियन के सदस्यों के 285 सुझाव एवं बुधवार को पुलिस मित्रों बीके 299 सुझाव प्राप्त हुए। जिन्हें दस्तावेज तैयार करने के लिए संकलित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE