BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 10:53 am
KHABAR : प्रदेश की राजधानी में गूंजा परीक्षा नहीं तो वोट नहीं का नारा, शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार का खमियाजा भुगत रहे नर्सिंग स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। 8-9-2023 को नर्सिंग छात्र संगठन द्वारा नर्सिंग स्टूडेंट्स की समस्याओं का निराकरण कराने व सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। संगठन के अध्यक्ष गोपाल पाराशर ने बताया कि सत्र 2020-21 सत्र के समस्त बीएससी, एमएससी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग स्टूडेंट्स की विगत 3 वर्षाे में प्रथम वर्ष की भी परीक्षा नही हुई हैं क्योकि मध्य प्रदेश सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा मापदंड पुरे नही करने वाले नर्सिंग कॉलेजो को मान्यता प्रदान कर दी गई। कालेजों में स्टूडेंट्स के एडमिशन ले लिए, फर्जी तरीके से मान्यता देने का मामला को कोर्ट में चला। इस कारण 3 साल से स्टूडेंट्स परीक्षा नहीं हुई हैं। 
इस मामले पर ना तो सरकार कोई एक्शन ले रही है और ना ही भ्रष्ट अधिकारियों को अभी तक जेल में डाला गया है, परीक्षा नही होने की वजह से स्टूडेंट्स और उनके परिवार जन आर्थिक, मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं, स्टूडेंट्स द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की गई तो पुलिस द्वारा जबरदस्ती रोका गया। इसी प्रकार 2021-22 सत्र के नर्सिंग स्टूडेंट्स के एनरोलमेंट तक नहीं हुए हैं वो भी परेशान हैं। संगठन द्वारा मांग की गई है कि स्टूडेंट्स की समस्या का जल्द निराकरण कराया जाए, स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप प्रदान की जाए, जांच में मान्यता खो देने वाले कॉलेजो के स्टूडेंट्स को मान्यता प्राप्त कालेजो में ट्रांसफर किया जाए, जीएनएम स्टूडेंट्स के रिजल्ट घोषित किए जाए। 
अगर संगठन की मांगे नही मानी गई तो संगठन द्वारा विधानसभा चुनावों में सरकार का विरोध किया जायेगा और वोटिंग का बहिष्कार किया जायेगा। धरना प्रदर्शन में पूरे मध्य प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 1000 नर्सिंग स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमे प्रमुख नाम  जितेन्द्र टेलर, उपेंद्र गुर्जर, पुष्कर, सुभाष, वतन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE