महिदपुर। मध्य प्रदेश में चुनाव का दौर शुरू हो चुका है। तो वहीं दोनों ही पार्टियों अपने-अपने चुनाव प्रचार-प्रसार में जोरों से लग चुकी है। तो वहीं मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र में जनता का आशीर्वाद के लिए जन आशीर्वाद यात्रा विधानसभा मैं निकल रही है। जो की जनता का आशीर्वाद लेने विधानसभा में पहुंच रही है तो वहीं जन आशीर्वाद यात्राओं में कहीं जगह विरोध भी देखने को मिल रहा है तो हाल ही में एक अलग मामला देखने को मिला है जो की उज्जैन जिले के महिदपूर विधानसभा 213 भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक बहादुर सिंह चौहान का मिला जहां पर जन आशीर्वाद यात्रा से पहले राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक वरिष्ठ नेता डॉ भगवती प्रसाद जोशी के द्वारा नगर में जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत का पोस्टर लगाया गया था। जिसमें राष्ट्रीय व प्रदेश लेवल के नेताओं के पोस्टर भी लगे हुए थे इसके बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक बहादुर सिंह चौहान को न गुजार गुजरी जिससे विचलित होकर उन्होंने पोस्ट निकालकर हटा दिया और खुद का पोस्टर लगा दिया जिससे कि वरिष्ठ नेता को आहत हुआ है जिसे उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को मामले में अवगत करवा, क्षेत्र में भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर आक्रोश भी जनता में व्याप्त है। जिससे कि लगातार बोखलाहट होने के कारण हमेशा विवादित स्थिति में रहते हैं जिससे कि कुछ दिन पूर्व में भी कार्यकर्ता समेलन में एक विवादित बयान भी सामने आया था जिसमें मध्य प्रदेश की चार विधानसभाओं को हराने की बात कही थी वह साथ में अपने आप को पार्टी का मालिक भी बताया था।