रामपुरा। नगर के मोहम्मदिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुरा के 12 विद्याथियों मुकेश गुर्जर, नहुश व्यास, मुर्तजा कुवाखेडावाला, प्रतीक सोनी, देव धनोतिया, निशांत चौहान, हिमाक्षी व्यास, पूजा पाटीदार, उर्वशी नाहर, डॉली सारु, सकीना रंगवाला, आराध्या मंडवारिया ने संभाग स्तरीय टे.टे. प्रतियोगिता नीमच जिले का प्रतिनिधित्व किया। सभी विद्यार्थी सेमी फाइनल तक पहुॅचे। जूनियार बालिका तथा सीनियर बालक की टीमें उप विजेता रही। चार विद्यार्थीयों मुकेश गुर्जर, नहुश व्यास, पूजा पाटीदार, उर्वशी नाहर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। ये चारों विद्यार्थी दिनॉक 15/9/2023 से 19/9/2023 तक इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय टेटे प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थी की इस उपलब्धि में व्यायाम शिक्षक सुरेश भारद्वाज एवं टिशा झाला का सराहनीय योगदान रहा। इस उपलब्धि पर प्राचार्य हकीमुद्दीन कुवाखेड़ा वाला एवं स्कूल परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।