नीमच। जिला चिकित्सालय में आज टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत फूड बास्केट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को फूड बास्केट किट केमिस्ट एसोसिएशन नीमच द्वारा वितरित किए गए।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष महामहिम राष्ट्रपति द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसकी आज प्रथम वर्षगांठ है। आज 10 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे सालभर में 750 फूड बॉस्केट किट वितरित किए गए हैं। शेष किट कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में क्षय रोग विभाग द्वारा सरपंचों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर अभियान चलाकर बांटे जाएंगे। आज इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र पाटील, डॉ मनीष यादव, डॉक्टर बीएल सिसोदिया, केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव जयराम, सत्यदेव शर्मा,परेश गट्टानी और स्टाफ मौजूद रहा।