मंदसौर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली नयाखेड़ा बायपास से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गों से होती हुई शासकीय पीजी कॉलेज पहुंची। रैली के दौरान कलेक्टर दिलीप यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, शासन प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में पीजी कॉलेज पर हस्ताक्षर अभियान के साथ शपथ भी दिलवाई गई।