मुरैना। आज भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा जौरा और मुरैना विधानसभा पहुंची इस यात्रा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा पहुंचे बीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते समय बताया कि पांच जन आशीर्वाद यात्राएं बीजेपी ने निकली है और जन आशीर्वाद लेने के लिए तभी व्यक्ति निकलता है। जब वह कार्य करता है हमारी सरकार ने जो काम किया उसके आधार पर हम जनता के बीच खड़े हैं। और हमें जनता का अपर स्नेह मिल रहा है विकास कार्य और गरीब कल्याण मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुआ है. और उन्होंने कहा कि पहला ऐसा राजनीतिक दल है 39 टिकट घोषित किए है ना ही कोई किसी प्रकार का विद्रोह है सभी बड़ी ही लगन के साथ प्रत्याशी कार्य कर रहे हैं. यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है जिसमें छोटी मोटी बातें तो होती ही हैं। दूसरी बीजेपी प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बारे में बताया जैसे पहली जारी की है वैसे ही दूसरी का भी पता नही चलेगा।
वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा जो झूठ बोलने वाली ताकते हैं। यह वो ताकत है जो सनातन धर्म पर आक्रमण कर रही हैं इस भारत के सनातन धर्म को समाप्त करने का संकल्प कांग्रेस के लोग ले रहे हैं गठबंधन के लोग ले रहे हैं. इसके बारे में पूरा देश जागरूक हुआ है। और इस दिशा में सनातन धर्म को समाप्त करने का संकल्प करने का वाले लोग इसमें कांग्रेस भी शामिल है. इन्हें जनता को जवाब देना पड़ेगा और जनता इसका जवाब बीजेपी को वोट देकर करेगी।
वही बीजेपी की पांच राज्यों में हुई हार के बारे में बताया कि कांग्रेस की इस वक्त तो कॉन्ग्रेस की सभी जगह जमानते जप्त हो रही हैं चाहे वह गुजरात, यूपी कोई भी हो बस एक थोड़ी सी जगह मिल गई उसके बाद से उछल कूद कर रहे है यह एमपी है बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ताकत का प्रदेश है. गरीब कल्याण और मोदी का जनता पर विश्वास एवम विकास के आधार पर 2023 में ऐतिहासिक वोट मिलेगा।
वहीं वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में कहा कि अभी फिलहाल कुछ नहीं है। विशेष सत्र बुलाया है इस सत्र के अंदर जब 18 से 22 तक चलेगा सबके सामने होगा और अच्छा ही होगा. जैसे धारा 370 कब आई थी और कब हट गई ये पता नही लगा।