नीमच। लोक अदालत के मधुर माहोल में जब राजीनामा हुआ तो पंकज को फिर से उसकी पूजा मिल गई। दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के मधुर वातावरण में परिवार न्यायालय के बाहर से अपने माता पिता, अपने वकील की उपस्थिति में अपने आशियाने की और रुखसत हुए।
मामला इस प्रकार है कि पूजा ने अपने पति पंकज से विवाद के चलते 6.9.2022 को 125 दंड प्रक्रिया संहिता वास्ते गुजारा भत्ता ,कुटुंब न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी.एक वर्ष तक इस प्रकरण में सुनवाई चलती रही,सुनवाई के दौरान दोनो को एक साथ रहने के लिए अदालत के प्रिंसिपल जज,आवेदिका के अधिवक्ता अनिल मिश्र,विपक्षी पति के अधिवक्ता गण लक्ष्मण सिंह भाटी ,गोपाल तंबोली,दोनो के मातापिता ने समझाइश दी।और अवसर था राष्ट्रीय लोक अदालत का ,मधुर अवसर पर,फैमिली कोर्ट प्रिंसिपल जज डा कुलदीप जैन के न्यायालय में राजीनामा अर्जी दाखिल हुई,ही गया राजीनामा फिर न्यायालय के बाहर पहले पति ने पत्नी के गले में फिर पत्नी ने पति के गले में पुष्पहार पहनाए और खुशी खुशी न्यायालय से हुए विदा।