BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 3:48 pm
KHABAR :  गोगा नवमी पर स्वच्छता जनभागीदारी अभियान, सांसद, मेयर, विधायक, निगम कमिश्नर ने लगाई झाडू, स्वच्छता की दिलाई शपथ, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शनिवार को वाल्मीकि समाज के आराध्य देव भगवान श्री गोगा देव के जन्मोत्सव होने से शहर के सफाई मित्र अवकाश पर हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वच्छता जनभागीदारी के तहत झाडू लगाई। इसी के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई।


सुबह 7.30 बजे मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह व विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा राजबाडा से स्वच्छता जनभागीदारी अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर इन सभी ने राजबाडा, शिव विलास पैलेस, गुरुद्वारा रोड, आड़ा बाजार, गोपाल मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाई गई। इसके साथ ही कचरे का संग्रहण भी किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद रुपाली पेंढारकर, अपर कमिश्नर सिद्धार्थ जैन, महेश शर्मा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी सफाई अभियान में शामिल हुए।


सांसद ंशंकर लालवानी, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत व एनजीओ के पदाधिकारियों द्वारा द्वारा पलासिया चौराहा, एबी रोड, ग्रेटर कैलाश रोड एवं आसपास के क्षेत्र में झाडू लगाकर सफाई की। विधायक श्री रमेश मेंदोला, निगम कमिश्नर मुन्ना लाल यादव, एममआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, पार्षद रुपेश देवलिया मनोज मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा परदेशीपुरा चौराहा, पाटनीपुरा, एलआईजी, अटल द्वार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक द्वारा सफाई का संदेश दिया गया।


इसी प्रकार पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला एवं एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान द्वारा बड़ा गणपति, एमजी रोड, जिंसी चौराहा क्षेत्र में सफाई की गई। विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिया व अन्य द्वारा 56 दुकान के आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा व अपर कमिश्नर अभय राजनांदगांवकर द्वारा भंवरकुआ क्षेत्र में सफाई की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE