नीमच। स्वस्थ भारत अभियान अन्तर्गत जादूगर ढोंढूराम (नि. तारापुर) ने समीपस्थ ग्राम पंचायत लासूर में शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छता, साक्षरता एवं रूढिवादी अंधविश्वास को खत्म करने एवं स्कूल चलो अभियान, नषा मुक्ति अभियान के बारे में प्रभावी संदेश कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जादूगर ढोंढूराम ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों से अपने घरों के आसपास कचरा नहीं डालने, साबुन से हाथ धोने, स्वच्छता से रहने सहित अनेक ज्ञानवर्द्धक जानकारी से मोनो एक्टिंग द्वारा अवगत कराया। साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों को अपने बच्चों को संस्कार देने पर बल दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत लासूर की सरपंच गीताबाई प्रकाशचन्द्र लौहार, शासकीय माध्यमिक विद्यालय लासूर के प्रधानाध्यापक कैलाशचन्द्र सिलावट, शिक्षकगण पवन कुमार षर्मा, उमाशंकर माली, हरि सिंह चौहान, जमना मालवीय, रेखा जैन, आंगनवाडी कार्यकर्ता सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन व विद्यार्थी उपस्थित थे।