नीमच। जिला मुख्यालय पर स्थित अग्रणी स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत 50 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर बतौर अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार व जनभागीदारी अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. केएल जाट ने बताया कि उक्त कार्य की निर्माण एजेंसी पीआईयू है। जिनके द्वारा कॉलेज परिसर में लगभग 700 मीटर की सीसी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क निर्माण से परिसर में धूल, मिट्टी व बारिश में होने वाले कीचड़ की समस्या नहीं होगी। कोई आयोजन करने में सुविधा होगी।