शाजापुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड कालापीपल तत्वाधान में शौर्य जागरण यात्रा ग्राम नांदिनी से प्रारंभ होकर बड़बेली, सेमलिया, भैसाया गड़ा, कोडी, खोखरा कला, खरदौन कलाँ, बकायन, रामडी, कमालपुर, बेहरावल, कालापीपल मे समापन हुआ। सभी स्थानों पर धर्म प्रेमी बंधुओ ने यात्रा में पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। खरदौन कलाँ में धर्म सभा मे विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख ने सामाजिक समरसता लव जिहाद,लेंड जिहाद,धर्मांतरण आदि विषयो पर अपने विचार रखे यात्रा मे राम जानकी रथ आकर्षक का केंद्र रहा जिसमे साधू संत विराजमान थे। अयोध्या में निर्माण हो रहे प्रभु श्री राम मंदिर के संघर्ष की कहानी हिन्दु समाज के सामने दोहराई गयी। खरदोंन कलां मे शौर्य जागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया व अखाड़ों व् जय घोष के साथ चल समारोह सभा स्थल तक निकाला गया जिसमे काफी संख्या मे पुलिस बल साथ था।
जिसमें मालवा प्रांत से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी व जिला व् विभाग के दायित्व वान कार्यकर्ता व आप पास गाँव के सभी कार्यकर्ता व हिंदू समाज धर्म प्रेमी बंधु हजारों की संख्या मे उपस्थित रहे।