मंदसौर। पुलिस चौकी भेसोदा मंडी थाना भानपुरा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक 29 वर्षाे से हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस आारोपी ने 1994 में अपने भाई उदय सिंह और साथी रोशन के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन भवानीमंडी के बाहर भेसोदा मंडी निवासी रामूलाल माली की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना दिनांक से ही आरोपी फरार था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा जिले मे लंबे समय से फरार ईनामी वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा हे जिसके प्रभावी क्रियानवयन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसोर गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड के द्वारा टीमे बनाकर मार्गदर्शन दिया जा रहा हे जिसके फलस्वरुप भानपुरा थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व मे भेसोदा मंडी चोकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को हत्या के मामले मे 29 वर्षाे से फरार चल रहें 10 हजार के ईनामी आरोपी राजू उर्फ राजेन्द्र पिता अनुपसिंह उर्फ गुलाबसिंह राजपुत उम्र 57 साल निवासी मालीपुरा भेसोदामंडी को गिरफ्तार करने मे महत्वपुर्ण सफलता मिली हे ।
दिनांक 10-07-1994 को रामुलाल पिता हजारीलाल माली उम्र 25 साल निवासी रेल्वे कालोनी भेसोदामंडी ने रिपोर्ट किया कि उस पर उदा पिता अनुपसिंह निवासी मालीपुरा , राजु पिता अनुपसिंह निवासी मालीपुरा तथा रोशन पिता सिराज मोहमम्द मुसलमान निवासी भवानीमंडी ने चाकु से हमला कर दिया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना भानपुरा पर अपराध क्र 153/1994 धारा 307,34 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया दोराने ईलाज घायल रामुलाल माली की कोटा मे मृत्यु हो गई जिससे प्रकरण मे धारा 302 भादवि का ईजाफा किया गया था प्रकरण मे आरोपी रोशन पिता सिराज मोहमम्द मुसलमान निवासी भवानीमंडी को गिरफ्तार किया जा चुका था तथा घटना के बाद से ही उदा पिता अनुपसिंह निवासी मालीपुरा तथा उसका भाई राजु पिता अनुपसिंह निवासी मालीपुरा फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये गये, प्रकरण में दिनांक 03.09.2023 को आरोपी उदय सिंह उर्फ उदा को इंदौर से गिरफ्तार किया जा चूका है , प्रकरण में आरोपी राजू उर्फ राजेन्द्र सिकरवार को आज दिनांक 09.09.2023 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया! आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसोर द्वारा 10,000/- रुपये के ईनाम की उद्घोषणा जारी की गई थी ।
गिरफ्तार आरोपी -
राजू उर्फ राजेंद्र सिकरवार पिता अनुपसिंह उर्फ गुलाबसिंह राजपुत उम्र 57 साल निवासी मालीपुरा भेसोदामंडी थाना भानपुरा जिला मंदसोर हाल धर्म कुंज कालोनी पीथमपुर जिला धार !
पुलिस टीम-
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति , उनि कपिल सोराष्ट्रीय चोकी प्रभारी भेसोदामंडी , उप निरिक्षक शिवराज सिंह,( थाना हीरानगर ) सउनि बाबुलाल डामोर, आर 316 परिमाल सिंह का योगदान रहा है ।