BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 5:29 pm
KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया ज्योतिष सम्मेलन का शुभारंभ, बोले- इस विधा में भी आगे आएं युवा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी के नर्मदापुरम रोड बागसेवनिया स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन शनिवार को शुरू हो गया। यह सम्मेलन जीवन वैभव और एस्ट्रोवर्स संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इसका शुभारंभ किया। महर्षि पाराशर के नाम पर यह पहला ज्योतिष सम्मेलन है। इसमें देश-विदेश के जाने-माने ज्योतिषी व शिक्षक शिरकत कर रहे हैं। इसमें वैश्वीकरण के कारण बदलते परिवेश में ज्योतिष दृष्टिकोण से शिक्षा, नौकरी, संबंध, विवाह सहित अन्य उपयोगी विषयों पर अनुभव साझा किया जाएगा।


कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ज्योतिष विधा में युवाओं को आगे आने की जरूरत है। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी खुले। मुझे ज्योतिष में विश्वास है। जिसके नसीब में है, वो मिलता ही है। नीति से चलो, काम ऐसा करो तो आपका भाग्य चमकेगा। आगे जाकर नई तकनीकी के उपयोग करके बहुत अच्छा ज्ञान ज्योतिष में दो। नई पीढ़ी को जोड़ने का काम करें।


इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक मप्र के पूर्व डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन में पद्मभूषण डा. डेविड फ्राले, ए भांबी, केए दुबे पद्मेश, अर्जुन पाई, दीपांशु गिरि और अन्य विद्वान संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य भोपाल के युवा ज्योतिष विद्यार्थियों को शास्त्रोक्त तथा आधुनिक ज्योतिष की सही जानकारी प्रदान करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE