BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 5:59 pm
REPORT : राजधानी के दशहरा मैदान में होगा विज्ञान मेले का आयोजन, चन्द्रयान-3 के प्रोग्राम डायरेक्टर एवं वंदे भारत ट्रेन के चीफ आर्किटेक्ट होंगे सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् एवं विज्ञान भारती द्वारा आयोजित किये जाने वाले भोपाल विज्ञान मेले के 10वे वर्ष का आयोजन, बीएचईएल दशहरा मैदान, भोपाल में 15 से 18 सितम्बर 2023 तक किया जा रहा है। भोपाल विज्ञान मेला, मध्यप्रदेश के साथ ही पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है जिसमें ग्रास रूट के साथ ही प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान एवं तकनीकी की प्रगति एवं नवाचारों से लोगों को अवगत कराया जाता है। लाखों की संख्या में छात्र, शोधार्थी, शिक्षक, कारीगर, किसान, उद्यमी वैज्ञानिक अधिकारी एवं सामान्यजन सहभागिता करते हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, शोध संस्थानों, उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भाग लिया जाता है। मेले में विज्ञान आधारित विभिन्न तरह की गतिविधियां संपादित की जाती हैं। इस वर्ष का भोपाल विज्ञान मेला ष्साइंस, टेक्नालॉजी एवं इनोवेशन अमृतकालष् थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
ऽ ग्रास रूट इनोवेटर्स उन्नत तकनीकों एवं नवाचारों का होगा प्रदर्शन- 
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भोपाल विज्ञान मेले में नवीनतम तकनीकों छात्र- वैज्ञानिक संवाद, मॉडल कान्टेस्ट के साथ ही ग्रास रूट एवं इनोवेटिव कारीगर पेवेलियन, वेस्ट मैनेजमेंट पेवेलियन, हैंडीक्राफट पेवेलियन, स्टार्टअप पेवेलियन इत्यादि के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति से अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण परमाणु ऊर्जा, भारत सरकार इसरो भारत सरकार डीआरडीओ ब्रम्होस एनटीपीसी, सीएसआईआर आईसीएमआर आईसीएआर, एमपी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् एवं उद्योगों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली नवीनतम तकनीक एवं उत्पाद रहेंगे। उक्त मेले में ग्राम रूट इनोवेशन एवं नवाचार को बढ़ावा देने हेतु स्टूडेन्ट मॉडल कान्टेस्ट में अनगिनत बडी संस्थाओं के छात्रों द्वारा अपने इनोवेशन आईडियास एवं माडल्स को प्रदर्शित किया जायेगा। साथ ही नवउद्यमियों एवं स्टार्टअप द्वारा विभिन्न प्रकार के तकनीकी समाधान भी प्रस्तुत किये जायेगें। मेले में प्रतिवर्ष अनुसार देश के शीर्ष वैज्ञानिकों को एवं विभिन्न क्षेत्र की विख्यात हस्तियों व्दालरा छात्रों से संवाद एवं मार्गदर्शन भी दिया जायेगा तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

शहर के नाम से अनूठा है भोपाल विज्ञान मेला-
भोपाल शहर के नाम पर आधारित भोपाल विज्ञान मेला 10 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है, जिसकी एक विशिष्ट पहचान भोपाल के साथ ही प्रदेश, देश एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी हैं। संभवतः शहर के नाम पर वृहद रूप में आयोजित होने वाला यह विज्ञान मेला समागम इकलौता आयोजन है जिसका छात्र शोधार्थी, शिक्षक, कारीगर किसान उद्यमी वैज्ञानिक, अधिकारी एवं सामान्यजन सहभागी होने के उत्सुक रहते हैं। आयोजक द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार, भोपाल विज्ञान मेले का शुभारंभ, समापन, प्रदेश एवं देश के शीर्ष वैज्ञानिक संस्थाओं के प्रमुखों की उपस्थिति में संपन्न किया जायेगा। जिसमें वैज्ञानिकों के साथ ही छात्र प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जायेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE