देवास। बागली को जिला बनाने की मांग को लेकर बागली जन हुंकार रैली का आयोजन किया गया। जिसने बड़ी संख्या में क्षेत्र से ग्रामीण जन एकत्रित हुए। मंडी परिसर बागली में जन हुंकार रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मंच से सभी वरिष्ठ जनों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए, 9 अगस्त से बागली समति व्दारा थाना चौराहे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। रैली के माध्यम से जिला बनाओ समिति के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सरकार से मांग की है कि बागली को जिला बनाया जाए, मंडी परिसर से जन हुंकार रैली प्रारंभ कि गई जोकि बागली नगर में भ्रमण कर थाना चौराहे पर रैली का समापन किया गया। इस दौरान जिला बनाओ समिति ने मुख्यमंत्री के नाम बागली एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चें, पुरूष सम्मिलित हुए। इस दौरान रैली का स्वागत किया गया।