नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी मेसी शोरूम फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 10.09.2023 (रविवार) को 11 केवी मेसी शोरूम फीडर पर नगर पालिका द्वारा लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 8.00 से 11.00 बजे तक फीडर से जुड़े फव्वारा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी एरीया, एसपी कार्यालय, शास्त्री नगर, राजीव नगर, बगीचा नंबर 04, 05, 10, 13, नया बाजार, विनोबा गंज, पटेल चाल, महाराणा बंगला, जवाहर नगर, गांधी नगर, चौधरी हॉस्पीटल, गुप्ता हॉस्पीटल, डॉ. देवधर, डाक बंगला जवाहर नगर का कुछ क्षेत्र आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।