BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 6:52 pm
REPORT : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा- स्व-सहायता समूहों से लाड़ली बहनों को जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाना प्रमुख लक्ष्य, कल ग्वालियर से खातों में अंतरित करेंगे राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को हर महीने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में राशि दिलवाना ही एकमात्र लक्ष्य नहीं है बल्कि बहनों को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आय प्रतिमाह 10 हजार रुपए तक ले जाना प्रमुख लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की लाड़ली बहनों के नाम विशेष संदेश में कहा है कि- 
हमारा प्रयास है कि बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए प्रति माह की जाए। इसके लिए घर का कामकाज करते हुए सभी बहनों को स्व-सहायता समूह में सम्मिलित होना होगा। कई तरह की गतिविधियाँ शुरू कर बहनों की आमदनी बढ़ाएंगे। बहनों का संकल्प होना चाहिए कि हम गरीब नहीं रहेंगे, आँसू नहीं बहायेंगे, हम भी सुख से जियेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों में 10 सितम्बर को ग्वालियर से दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की जाएगी। लाड़ली बहनें अपने गाँव और शहर में एकत्र होंगी और संवाद में भी शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने संदेश में यह भी कहा है कि इस बार का रक्षा-बंधन बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया है। मैं स्वयं को भाग्यशाली भाई मानता हूँ क्योंकि पूरे प्रदेश से लाखों बहनों ने राखियाँ और साथ ही पातियाँ भी भेजी हैं। इन सभी को मैंने सहेज कर रखा है। बहनों की जिंदगी में खुशियां लाना मेरा लक्ष्य है। आप सुखी हों, आपका मंगल और कल्याण हो। आपका जीवन सुखी हो। इसके लिए आपका भाई कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE