खरगोन। न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष श्री विवेक जैन एवं सहायक लोक अभियोजन अधिकारी हरे सिंह पांडर कसरावद बार सचिव अरविंद पाटीदार द्वारा प्रातः 10रू30 बजे समस्त अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पक्षकारगण एवं विभिन्न संस्थाओं, बैंक, नगरपालिका के कर्मचारियों की उपस्थिति में सरस्वती माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। दिनभर चली लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिसमें 57 प्रकरण निराकरण हुए एवं लगभग 22 लाख से अधिक की वसूली हुई। नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन में सहयोग करने वाले सभी सम्मानीय अधिवक्तागण, न्यायालाय खण्ड पीठ सदस्य, पैरा लीगल वालंटियर एवं समस्त सम्मानीय अधिवक्ता गण का विशेष योगदान रहा।
प्रकरणों में राजीनामा के उपरांत उनके अधिवक्तागण के समक्ष न्यायाधीश श्री विवेक जैन द्वारा पक्षकारों को न्यायवृक्ष के रूप में पौधे वितरित किए गए। वन विभाग की ओर से इस हेतु पौधे उपलब्ध करवाए गए थे जिसमें आम जाम नेम नींबू पीपल आदि के पौधे थे।