BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 7:33 pm
KHABAR : शिक्षकों को जो भी जवाबदारी दी जाती है उसको वे निष्ठा से करते हैं, सम्मान समारोह कार्यक्रम में कलेक्टर गुप्ता ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। शिक्षकों को जो भी जवाबदारी दी जाती है, उसको वे पूरी निष्ठा से करते हैं। शिक्षक बच्चों को पढ़ाने का कार्य में बड़ी लगन के साथ करते हैं। हम सभी गुरुओं (शिक्षकों) की बदौलत आज इतने मुकाम तक पहुंचे। उक्त बातें कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था (डाइट) द्वारा होटल खेड़ापति इंटरनेशनल में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, डीपीसी प्रदीप जैन, डाइट से राजेंद्र सक्सेना सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकगण बच्चों के जीवन में तरक्की करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस दौरान डाइट के राजेंद्र सक्सेना सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने जिले से आए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE