नीमच। मध्यप्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कलेक्टर कार्यालय में एकत्रित होकर मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। यहां इन्होंने प्रदर्शन कर सीएम के नाम नायब तहसीलदार कविता कंडेल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उच्च माध्यमिक शिक्षक विगत 25 वर्षों से एक ही पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, परंतु उन्हें प्राचार्य हाई स्कूल उच्च प्रभार से वंचित कर जूनियर प्रधानाध्यापक की काउंसलिंग करवाई जा रही है। ज्ञापन में अन्य समस्याओं का भी उल्लेख है, जिनके शीघ्र निराकरण की मांग प्रदेश सरकार से की गई है. इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, डॉ. अक्षय सिंह बावल, कल्पना शर्मा, रेणु श्रीवास्तव, स्मिता शर्मा, प्रहलाद पाल सहित अन्य कई शिक्षक - शिक्षका मौजूद थे।