BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2023, 10:56 am
KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्‍न, उपस्थितों को मिला डॉ. प्रमोद प्रजापति का मार्गदर्शन, बोले- कोई भी बुखार होने पर रक्‍त की जांच अवश्‍य कराए, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला प्रशिक्षण केंद्र विरियाखेडी पर मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदलेकर ने मलेरिया से बचाव के लिए मच्‍छरदानी का प्रयोग करने, पानी से भरे गडढों में जला हुआ तेल डालने, अपने घर के आसपास सफाई रखने और पानी जमा ना होने देने, नियमित रूप से कूलर की सफाई करने, बुखार से पीडित हर व्‍यक्ति की जॉच अनिवार्य रूप से कराने जैसे उपायों पर बल दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने  रोगों से बचाव के लिए होस्‍ट, एन्‍वयारमेंट और बेक्‍टीरिया की चौन तोडने पर बल दिया ।सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्‍मान भवरू अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्‍मान भवरू कार्यक्रम का राष्‍ट्रीय स्‍तर पर शुभारंभ महामहिम राष्‍ट्रपति महोदया द्वारा 13 सितंबर को एवं राज्‍य स्‍तरीय शुभारंभ भी 13 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जनसामान्‍य को वर्चअल रूप से जोडा जाएगा। कार्यक्रम के मुख्‍य घटकों के अंतर्गत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और हेल्‍थ एंड वेलनेस केंद्रों पर आयुष्‍मान स्‍वास्‍थ्‍य मेलों का आयोजन, आयुष्‍मान आपकेद्वार के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आयुष्‍मान कार्ड प्रदान करने, सभी लोगों का आभा आईडी बनाने, देहदान का प्रचार प्रसार करने एवं संकल्‍प पत्र ऑनलाईन भरवाने, 17 सिंतंबर को वृहद स्‍तर पर रक्‍तदान की गतिविधियां आयोजित करने, 2 अक्‍टूबर को आयुष्‍मान सभा का आयोजन करने  आदि गतिविधियों पर फोकस किया जाएगा ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 12 सितंबर को राष्‍ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के दौरान  1से 19 वर्ष के सभी बालक बालिकाओं को स्‍कूल एवं आंगनवाडी केंद्रोंपर एल्‍बेंडाजोल की गालियां खिलाने के बारे में विस्‍तार से बताया गया तथा जिले की आशा कार्यकर्ताओं को अंर्तवैयक्ति संचार कौशल के बारे में वीडियो के माध्‍यम से जानकारी दी गई ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री एन.एस. वसुनिया सहायक मलेरिया अधिकारी, श्री आशीष चौरसिया एवं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की आशा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्‍न विभागीय अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE