BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2023, 11:40 am
KHABAR : आनंद विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या निषेध दिवस मनाया, विद्यार्थियों को किया जागरूक, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदिशा में आनंद विभाग द्वारा आत्महत्या निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, विशेष अतिथि एवं जनपद पंचायत विदिशा के अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, समाजसेवी मनोज पांडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात आनंद विभाग की गतिविधियों के बारे में मास्टर ट्रेनर संजय श्रीवास्तव ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश टंडन ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने आनंद विभाग के माध्यम से लोगों में सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए जो अभिनव गतिविधियां आयोजित की हैं। वह समाज के लिए बहुत ही उपयोगी हैं तथा सकारात्मकता के साथ देश की प्रगति में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव को बताते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि कितनी भी विषम परिस्थिति हो कितनी भी हार हो लेकिन इंसान को अपना धैर्य कभी नहीं खोना चाहिए और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए कार्य करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
समाजसेवी मनोज पांडे ने अहा कि पश्चिमी देशों में आत्महत्या लगातार बढ़ रही हैं। जिसका प्रभाव हमारे देश पर भी धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है हमें विषम परिस्थितियों में अपना आंकलन करते हुए शांति का मार्ग अपना कर धैर्य बनाए रखना है। तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर अंजना श्रीवास्तव ने गतिविधियों के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन जीने के तरीके एवं विधियां बताईं। मास्टर ट्रेनर वरना श्रीवास्तव ने अपने स्वयं के अनुभवों से विद्यार्थियों को सफलता एवं खुश रहने के तरीके बताए। आनंदम सहयोगी नम्रता श्रीवास्तव ने मेंटल हेल्थ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुरेश शर्मा ने सभी को आभार एवं धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर संजय श्रीवास्तव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE