विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार दस सितम्बर को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातो में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत महिला हितग्राहियों को प्रतिमाह की दस तारीख को एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई जा रही है। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने सुनने के प्रबंध जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपदो, ग्राम पंचायतों में सुनिश्चित किए गए है। उपरोक्त कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विदिशा जिला मुख्यालय पर उपरोक्त आयोजन पुरानी नगरपालिका बस स्टेण्ड परिसर में दोपहर दो बजे से आयोजित किया गया है कि जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी है।