विदिशा। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनबाडी केन्द्रो में पदस्थ अमले द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में भी कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत आनंदपुर की आंगनबाडी में आंगबाडी पोषण अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के संदेशो का भी समानांतर प्रचार-प्रसार करने के दायित्वों का निर्वहन किया गया है आंगनबाडी केन्द्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका ने महिलाओं के साथ मतदान की शपथ ग्रहण कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है साथ ही सभी से आग्रह किया गया है कि मतदान अवश्य करें।